मूकनायक
ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/ हिंडौन सिटी
सूरौठ तहसील के गांव जटवाड़ा के भूडारा चौक में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 450 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। शिविर आयोजक सुजीत कुमार सहारिया ने बताया कि शिविर में डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, बुखार, हड्डी एवं नेत्र संबधी रोगों से पीड़ित मरीजों की निशुल्क जांच की गई तथा इलाज किया गया। शिविर का उद्घाटन सुबह 10 बजे गांव के प्रबुद्ध लोगों ने विधिवत रूप से किया। शिविर में जयपुर के एएमआरसी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने सेवाएं दी। शिविर का दोपहर में समापन किया गया।

