मूकनायक बालाघाट ब्यूरो
एससी एसटीरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा का चारों ओर बंद रहा सफल
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने रैली निकाल किया जनसभा
सुप्रीम कोर्ट का फैसला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उप वर्गीकरण एवं क्रिमीलेयर लागू करने के आदेश पारित कर के विरोध में सभी एससी, एसटी आरक्षण बचाओ सामाजिक संयुक्त संगठनों के तत्वाधान में 21 अगस्त बुधवार को देशव्यापी बंद के आह्वान पर सभी तहसील क्षेत्र सहित सम्पूर्ण बालाघाट जिला 4:00 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर चारों खूंट बंद रहा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज होकर एससी एसटी संयुक्त मोर्चा संगठन ने आरक्षण बचाओ, संविधान में संशोधन न हो इस आशय से सड़कों पर उतरकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले व केंद्रसरकार के खिलाफनाराजगी जाहिर करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। आरक्षण बचाओ संयुक्तमोर्चाद्वारा सड़क पर उतरकर रैली निकालकर बंद को सफल करने में सभी व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग करने आग्रह किया गया। जहां उन्हें सभी व्यापारियों का बंद को लेकर भरपूर समर्थन मिला। जहां सुबह ही सम्पूर्ण जिले में हर नगर शहर में आवश्यक सेवाओं मेडिकल स्टोर, डॉक्टरों के क्लीनिक अस्पताल, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी आदि को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। चाय पान ठेले के टपरिये भी बंद रहे। स्कूल कॉलेज सहित सभी शासकीय कार्यालय खुले रहे, सड़कों पर मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर के पहिए दिन भर दौड़ते नजर आये, तो वहीं यात्री बसों के पहिए थमे हुए नजर आए जो कि 4:00 बजे के बाद दुकानें खुलते नजर आई, तो वहीं बसों के पहिए भी सड़कों पर दौड़ने लगे। एससी एसटी आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चाने, आरक्षण बचाओ संविधान से छेड़छाड़ मत करो, आरक्षण के सम्मान में एससी एसटी मैदान में व अन्य नारे लगाते हुए आरक्षण बचाओ हेतु सड़क पर उतरकर विरोध किया ।

