आजादी के इतने साल बाद भी आताताइयों का आतंक जारी, संविधान निर्माता की जयंती निकालने पर दर्जनों से अधिक को पीटा, पूरे गांव में भय का माहौल
ललितपुर/मड़ावरा। कहने को तो हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मान चुका है। और भारत देश के प्रधानमंत्री निरंतर मंचों के माध्यम से कहते हैं कि कोई भी कहीं भी किसी भी प्रकार का कार्यक्रम कर सकता है। कहीं पर भी जाति भेद भाव नहीं हैं। लेकिन जब हकीकत सामने आती है तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं ऐसा ही एक मामला अंबेडकर जयंती निकालने को लेकर के सामने आया है। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम हंसरी में अंबेडकर जयंती निकल रहे बहुजन समाज के लोगों पर ठाकुरों के द्वारा हमला बोल दिया। जिसमें दर्जनों से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के समय पुलिस मौके पर थी लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही और दबंग लोगों को पीटते रहे। इसके बाद जब ग्रामीण थाना पहुंचे तो पीड़ितों ने आरोप लगाए की थानाध्यक्ष ने स्वयं से प्रार्थना पत्र लिखवा कर एक व्यक्ति का साइन लेकर मामला मन माफिक दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक का कहना हैं की एक व्यक्ति को गिरफ्तारी किया गया हैं। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हो रहा हैं। वर्तमान हकीकत यह है कि लोगों का कहना है कि गांव में जब सुबह ग्रामीण जंगल में महुआ बीनने गए तो गांव के ठाकुरों के द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दी 8 से 10 लोगों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। लेकिन एक व्यक्ति उनकी गिरफ्त में आ गया जिसके बाद दबंगों ने उक्त व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे घायल को रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई हैं। पीटते पीटते घायल जैसे ही बदहवास हो गया, उक्त दबंग घायल को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। जानकारी लगते ही लोगो ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी घायल को तत्काल मड़ावरा थाना लाया गया जहां पूंछताछ के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल की मेडिकल करवाकर घायल को ललितपुर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है। कि हंसरी ग्राम के कुछ ठाकुर एक हो गए हैं। और सभी का कहना है कि चमार जाति के लोग जहां दिखें उन्हें वहीं पीटो, पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की 2 जीप गांव में मौके पर मौजूद है। उसके बाबजूद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं हैं।
*अम्बेडकर जयंती को निकालने से भड़के दबंग*
गांव के ठाकुर समाज के लोगों का कहना था की तुम लोग गांव में अम्बेडकर जयंती नहीं निकलोगे लेकिन बाबा साहब को मानने वाले नहीं माने और अपने मसीहा की जयंती निकाल दी, जिसके लिए ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मंजूरी भी ली थी। प्रशासन ने मंजूरी भी दी और पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। इसके बावजूद भी दबंगों ने बुरी तरह जयंती निकाल रहें लोगों पर हमला बोल दिया।
*पुलिस हमलावरों को नहीं कर पाई गिरफ्तार*
घटना को 18 घण्टे बीत चुके हैं मामला दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों के नाम दर्ज एफआईआर दर्ज की तो की पुलिस अधीक्षक के अनुसार 1 अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया हैं। लेकिन बाकी हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं।
*पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात*
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक से बात करने पर पुलिस अधीक्षक का कहना है की पुलिस बल मौके पर मौजूद है, दबिश दी जा रही है एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। जल्द ही घटना में शामिल हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज किया मामला दर्ज*
मड़ावरा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला IPC की धारा 147,148,323,504,506, एससी एसटी एक्ट 3(1) द, एससी एसटी एक्ट 3 (1) ध के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। एफआईआर पुष्पेंद्र सिंह, संजू सिंह, मनोहर राजा, दुर्जन सिंह, छोटे राजा, राजन सिंह और दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज की गई हैं।

