मुकनायक वरिष्ठ प्रतिनिधि लक्ष्मण रोकड़े
दि. १९ दिसंबर २०२३ कल १८ दिसंबर २०२३ को नागपुर शीतकालीन सत्र के दौरान बारामती बस स्टेशन पर डॉ. विश्वरत्न डाॅ. बाबासाहेब अम्बेडकरजी का नाम दिये जाने की मांग का आवेदन मूख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे साहब को डॉ. विश्वरत्न. बाबासाहेब अम्बेडकर बारामती बस स्टेशन नामकरण संघर्ष संघर्ष समिति संस्थापक अध्यक्ष मा. सागरजी डबरासे साहब द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे साहेब ने कहा कि बारामती बस स्टेशन को विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब अंबेडकरजी का नाम दियेजाने की मांग पर हम जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेंगे। बारामती बस स्टेशन की मुख्य दीवार पर विश्वरत्न डाॅ. बाबासाहेब अंबेडकर बारामती बस स्टेशन का प्रतिकात्मक नाम लिखे जाने पर बारामती शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बारामती शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामला वापस लिया जाएगा. नामांतर संघर्ष एक्शन कमेटी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव प्रशांत विष्णु सोनवणे और उपाध्यक्ष गणेश मारुति चव्हाण उपस्थित थे यह जानकारी मा. सागरजी डबरासे साहब ने दि है. उस समय विश्वरत्न डाॅ. बाबासाहेब अम्बेडकर बारामती बस स्टेशन नामांतर संघर्ष एक्शन कमेटी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

