Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश*दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, जिला शाखा मेरठ में भव्य प्रशिक्षण शिविरों...

*दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, जिला शाखा मेरठ में भव्य प्रशिक्षण शिविरों का हुआ समापन*

बौद्धमय भारत निमार्ण करने के ध्येय से बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ आंबेडकर द्वारा स्थापित की गई धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की जिला शाखा मेरठ के तत्वावधान दिनांक 9 नवंबर, 2023 से 18 नवंबर, 2023 तक दस दिवसीय श्रामणेर/बौद्धाचार्य एवम दस दिवसीय धम्म उपासिका प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन हुआ। शिविर में प्रदेश संरक्षक आद बी आर गौतम एवं प्रदेश सचिव आद नरेश बाबू भारती सहित 25 पुरुष और 22 महिला शिविरार्थियों ने भाग लिया। मेरठ शहर के अशोक बुद्ध विहार, नगला ताशी में दिनांक 9 नवंबर, 2023 आद जी एस हरित (राष्ट्रीय सदस्य) ने दोनों शिविरों का उद्घाटन किया। भंते बुद्धरतन (संघनाएक) ने बौद्ध रीति से सभी पुरुष शिविरार्थियों का केश मुंडन के बाद प्रवज्जित कर चीवर प्रदान किए साथ ही चीवर का महत्व एवं 75 सेखिए विषय पढ़ाए। केन्द्रीय शिक्षक आद. अर्जुन तायड़े, आद. जी एस हरित, डॉ सतीश चन्द्र मधुर, ब्रिजेश कुमार बौद्ध ने लगातार दस दिनो तक वारी वारी से केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित सभी 38 विषय पढ़ाए। नगर, देहात के श्रद्धावान उपासकों के घर भोजनदान ग्रहण करने से पूर्व श्रामनेर संघ ने धम्म ध्वजों के साथ एवम बुद्ध धम्म संघ की शरण जाने, सबका मगंल होय आदि गाथाओं का वाचन करते हुए चारिकाएं की जिससे बौद्धों की गौरवशाली संस्कृति जीवंत हो उठी, उसका भरपूर प्रचार प्रसार हुआ।

इसी तरह केंद्रीय शिक्षिका आद देवशाला गायकवाड ने लगातार दस दिन तक समय 02बजे से शाम 05 बजे तक शिविर में शामिल महिलाओं को पढ़ाया।

*समापन समारोह में बाबा साहेब के पौत्र की रही गरिमामई उपस्तिथि*

मेरठ शहर के नगला ताशी स्थित गणपति पार्क मंडप के विशाल सभागार में दिनांक 19 नवंबर, 2023 के दिन दोनों शिविरों का समापन हुआ। अध्यक्षता प्रदेश संगठक आद वीरसिंह गौतम ने तथा संचालन संयुक्त रूप से प्रदेश महासचिव आद राकेश मोहन भारती एवम प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रचार/ पर्यटन विभाग) आद बृजेश कुमार बौद्ध ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के ट्रस्टी/ राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष आद भीमराव यशवंतराव अंबेडकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रस्टी/राष्ट्रीय सचिव (अंतर्राष्ट्रीय विभाग) आद कैप्टन प्रवीण निखाड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आद के पी सिंह हितैषी, राष्ट्रीय संगठक आद जयसिंह सुमन बौद्ध एवम आद प्रमोद कुमार गौतम, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी आद जी एस हरित एवं अतिथिगण के रूप में उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) के अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध, प्रदेश संरक्षक आद इंद्रजीत गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विभाग) आद रिशा बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष (संरक्षण विभाग) आद समय सिंह बौद्ध, प्रदेश कोषाध्यक्ष आद सौदान सिंह बौद्ध शामिल हुए। तथागत सम्यकसमबुद्ध बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की महान प्रतिमाओं के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करने, संघनायक भंते बुद्धरत्न से तीन शरण पंचशील ग्रहण करने, मंचासीन अतिथिगणों का स्वागत सम्मान करने के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत मंगलारंभ हुआ। इससे पूर्व मुख्य स्थिति आद भीमराव यशवंतराव अंबेडकर का शहर मेरठ में प्रवेश करने से पूर्व होटल 4यू सहित चार स्थानों पर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल के मुख्य दरवाजे पर समता सैनिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आद टेकसिंह गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष आद रवीश चंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में समता सैनिक दल के जवानों ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया एवं बुद्ध अंबेडकर के गगन भेदी नारों के बीच मंच तक ले जाया गया। सर्वप्रथम तीन श्रामनेर एवं तीन महिला शिविरार्थियों के मनोगत हुए जिसमें उन्होंने इस शिविर को बहुत ही उपयोगी बताया। शिविर में शामिल रहे भंते ज्ञान ज्योति ने प्रशिक्षण शिविर की प्रशंसा करते हुए बीएसआई के भिक्षुसंघ में शामिल होने की घोषणा की। आद जी एस हरित, आद कैप्टन प्रवीण निखाड़े सहित मंचासीन अतिथियों के संबोधन के बाद संस्था के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष मुख्य अतिथि आद भीमराव यशवंतराव अंबेडकर को आमंत्रित किया गया। महासम्मेलन में उपस्थित विशाल जन समूह ने बाबा साहब के पौत्र का करतल ध्वनि से स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जी ने बाबा साहब की धम्म क्रांति के लंबे इतिहास सहित वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों पर गहनता से प्रकाश डाला। उपस्थित जनसमूह ने मंत्र मुक्त होकर प्रकाश संबोधन सुना। अंत में प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध द्वारा तैयार किए गए सभी शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सब्ब सुख गाथा एवम शरणत्तय के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

समारोह में विशेष रूप से प्रदेश सचिव आद.ईलम सिंह बौद्ध, प्रदेश सचिव आद तिलक सिंह बौद्ध, प्रदेश संगठक आद राजेश कुमार गौतम, आद पुष्पेंद्र कुमार गौतम, आद ब्रह्मदत्त गौतम, प्रदेश सदस्य आद के एस नागराज, मेरठ मंडल के अध्यक्ष आद डॉ सतीश चंद्र मधुर, महासचिव आद जयवीर सिंह बौद्ध, मंडल सचिव महिला डॉ, मिथिलेश गौतम, आगरा से जिला अध्यक्ष केशव देव बौद्ध, महासचिव लोकेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष अमरनाथ, मेरठ जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह गौतम, महासचिव प्रशांत कुमार बडोले एवं महानगर, तहसील शाखाओं के पदाधिकारी मेरठ सहित आसपास के जनपदों के भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर के आयोजन में जिला एवं मंडल शाखा मेरठ, प्रदेश शाखा एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सहयोग से उक्त दोनों प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन हुआ। आयोजक कौन है 10 दिन तक भोजनदान, सुबह शाम का अल्पाहार, आर्थिक सहयोग एवं कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

*मेरठ मूकनायक समाचार ब्यूरो रिपोर्ट*

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments