Thursday, February 26, 2026
Homeअलीगढ़*संविधान रथ का अलीगढ़ में भव्य स्वागत*

*संविधान रथ का अलीगढ़ में भव्य स्वागत*

*दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया* एवम अन्य संगठनो के सहयोग से भंते सुमितरतन थेरा जी के सानिध्य में 24 सितंबर 2023 से संचालित *संविधान जागरूकता रथ* के आज दिनांक 10 नवंबर 2023 को अलीगढ़ आगमन पर दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया एवम अन्य सहयोगी संगठनों के माध्यम से जीटी रोड स्थित गुलाबशिला बुद्ध विहार में हार्दिक अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें अलीगढ़ एवं हाथरस जिलों से भारी संख्या में बौद्ध अंबेडकर अनुयाई शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आद उदयवीर सिंह नगर ने की तथा संचालन द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रदेश कोषाध्यक्ष आद सौदान सिंह बौद्ध ने किया। बौद्ध रीति से कार्यक्रम का मंगलारंभ होने के बाद दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा उत्तर प्रदेश पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध, राष्ट्रीय संगठक आद जयसिंह सुमन बौद्ध, पूर्व मंत्री आद राजाराम आनंद सहित कुछ गणमान्य नागरिकों ने इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ आंबेडकर द्वारा रचित दुनियां के सर्वोत्तम संविधान पर परिलक्षित हो रहे संभावित खतरे के संबंध में चिंता जाहिर की तथा भंते सुमितरतन द्वारा चलाए जा रहे संविधान जागरूकता महा अभियान की भूरि भूरि प्रशंशा की साथ ही उपस्थित लोगों से अभियान में हर तरह का सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस संविधान रथ का उद्घाटन ट्रस्टी/ राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष आद भीमराव यशवंतराव अंबेडकर ने 26 अलीपुर रोड दिल्ली में दिनांक 24 सितंबर, 2023 के दिन पंचशील ध्वज फहराकर किया था। भंते सुमित रतन थेरा जी सम्पूर्ण देश में एक करोड़ भारतीय संविधान घरों में पहुंचने का संकल्प लिया है। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों को भंते जी का सहयोग करने के लिए पहले से ही निर्देशित किया जा चुका है। सभी जिलों में धम्म संस्था के पदाधिकारी यथासंभव हर तरह से सहयोग दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से संरक्षक आद इंद्रजीत गौतम, मंडल अध्यक्ष आद मेघसिंह गौतम, मंडल उपाध्यक्ष आद प्रेमपाल सिंह बौद्ध, आद विमलेश कुमारी सुमन, जिला कोषाध्यक्ष आद राजवीर सिंह वर्धन, आद पूजा गौतम, आद एस एस आदित्य, राहुल बौद्ध, धनवंती बौद्ध, अनीता सिंह बौद्ध, प्रेमचंद्र, के पी सिंह तहसीलदार, कालीचरण, गोपीचंद बौद्ध, सासनी से आद प्रेमसिंह बौद्ध आदि उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments