समता सैनिक दल के बैनर तले ग्रामीणों ने जंगल झाड़ी की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
सीतापुर समता सैनिक दल के जिला अध्यक्ष रामू भारती ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा । जिला अध्यक्ष ने बताया चुहियन पुरवा ग्राम पंचायत मोहम्मद नगर परगना व तहसील मिश्रिख थाना पिसावा की भूमि गाटा सं0 850 / 0.773हे0 ग्राम मोहम्मद नगर परगना व तहसील मिश्रिख में राजस्व अभिलेखों पर जंगल झाड़ी में दर्ज है। जिस पर विपक्षी बाबूराम पुत्र रामभरोसे व मनोज पुत्र श्री केशन व कुलदीप पुत्र बाबूराम निवासी चुहियन पुरवा म० मोहम्मद नगर थाना पिसावां तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर मे पंचायत भवन बताकर प्रधान की मिली भगत से अपने अपने मकान का अवैध रूप से निर्माण करवा लिया है। जो सरकारी भूमि का दुरुपयोग किया जा रहा है । जिसको रोकवाने के लिए ग्रामीणो ने दिनांक 05/02/2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन भूमाफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। भू माफियाओं के हौसले बुलंद है। एक तरफ योगी सरकार पंचायतो में पड़ी ग्राम समाज की जमीनों को खाली कराने का आदेश जारी कर दिया है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जान कारण भी अन्जान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया विपक्षी गणों के रिश्तेदार गांव मे आकर गन्दी गन्दी गालियां देते है। जान से मारने के लिए विपक्षी गणो के घर में रुकते हैं,और लड़ाई झगड़ा करते हैं । जान माल की सुरक्षा करवाते हुए। विपक्षीगणों पर वैधानिक कार्यवाही कर जमीन से अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई । कमलेश, लखन, दीपू, विनय पप्पू, महेश, पार्वती ,रामसरे सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे

