Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश" बरेली में अशोक धम्म विजय दसमी कार्यक्रम सम्पन्न "

” बरेली में अशोक धम्म विजय दसमी कार्यक्रम सम्पन्न “

आज 24 अक्तूबर को भारतीय बौद्ध परिषद के तत्वाधान में आयोजित सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी एवम् डॉक्टर भीमराव अंबेडकर धम्म दीक्षा समारोह बहुत ही धूम धाम से बनाया गया। कार्यक्रम में सभी धम्म उपासक/उपासिकाओ ने सम्राट अशोक धम्म विजयदशमी शोभा यात्रा में प्रसन्न होकर भाग लिया और खासकर हमारे समाज की जागरूक युवा पीढ़ी ने बाबा साहब और महा पुरुषों के जीवन पर बने गानों पर समाज को जागरूक करने का काम किया। अमेठी से आई मिशन गायक बहन मालती अंबेडकर ने मिशन के गानों के माध्यम से समाज को जागरूक किया, भिक्षु संघ ने अपनी धम्म देशनाओ से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को लाभान्वित किया। प्रबुद्ध महिला संघ बरेली की जनपद शाखा अपनी पूरी मिशन टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई, समता सैनिक दल के कर्मठ सिपाही शोभा यात्रा की कमान संभाल कर चलते रहें। हमारे समाज के सभी बुद्ध जीवी कार्यक्रम में शामिल हुए,समाज के अनेक ग्रामों/शहरों से शोभा यात्रा में समाज के महापुरषों पर आधारित झाकियां लेकर आए और शोभा यात्रा को भव्य रूप दिया एवम् आयोजन के लिए जिन धम्म बंधुओ ने धम्म दान दिया। भारतीय बौद्ध परिषद जनपद शाखा बरेली के सभी सदस्यों द्वारा उन सभी धम्म बंधुओ का बहुत बहुत साधुवाद, आभार और मंगलमय धम्म कामनाएं व्यक्त किया।

रिपोर्ट- राजेश कुमार बौद्ध, उत्तर प्रदेश

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments