Thursday, February 26, 2026
Homeनागपूर"रिजर्वेशन के लाभार्थी बैंक कर्मियों ने अम्बेडकरी विचारों की ट्रेड यूनियन बनाने...

“रिजर्वेशन के लाभार्थी बैंक कर्मियों ने अम्बेडकरी विचारों की ट्रेड यूनियन बनाने में देरी नहीं करनी चाहिए”- मा.जे एस पाटिल,राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वतंत्र मजदूर यूनियन.

नागपुर/दिनांक 22 अक्तूबर-2023,
बैंक ऑफ बड़ौदा एससी/एसटी एम्प्लॉईज वेल्फेयर एसोसिएशन के 5 वे रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्थानीय ओरिएंट तैयबा होटल नागपूर में किया गया ।
कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मा.सुभाष पारधी ने किया । बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मा.जे एस पाटील कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
आगे उन्होंने बताया कि बैंकिंग सेक्टर में फूले-शाहू-अम्बेडकरी विचारों की ट्रेड यूनियन न होने के कारण बैंक कर्मचारी के रूप में हमारा सेन्सस उस विचारधाराओं की ट्रेड यूनियन के सदस्य के रूप में होता हैं, जिनके खिलाफ डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर ने आजीवन संघर्ष किया । लेकिन अब वक्त आ गया है कि हमें अपनी ट्रेड यूनियन का निर्माण कर, डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के लेबर मिशन को कामयाब करें ।
हमारा लक्ष्य है कि संगठित/असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को जो बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायी हैं उनको स्वतंत्र मजदूर यूनियन के साथ जोड़कर एक अपेक्स यूनियन के रूप में स्वतंत्र मजदूर यूनियन को इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन और इंडियन लेबर ऑर्गनायझेशन का प्रतिनिधित्व प्राप्त करना, जंहा कामगारों के हक और अधिकारों की पॉलिसी निर्धारित की जाती हैं । हमारा मुख्य लक्ष्य यह हैं कि हमारे जो लोग विभिन्न विचारधाराओ की ट्रेड यूनियन में हैं और उनका वहां जो दुरुपयोग हो रहा हैं उसे खत्म करके उनको प्रस्थापित ट्रेड यूनियनों से डी कंट्रोल करके राइट डायरेक्शन के कामगार आंदोलन में शामिल करना ।
इस अवसर पर देश भर से उपस्थित हुए बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्फेयर एम्प्लॉयीज एसोसिएशन के मंचासीन पदाधिकारियों ने भी कांफ्रेंस को मार्गदर्शन किया । इस काॅन्फ्रेन्स में देशभर के बॅंक कर्मचारी शामिल हुए।
दिनेश बोरकर 9764516374 नागपूर
अध्यक्ष स्वतंत्र डाक पोस्ट युनियन.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments