गोरखपुर, अखिल भारतीय बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर समाज सुधार समिति मंडल शाखा गोरखपुर के तत्वावधान में दिनांक 14.10.2023 को छाया अतिथि भवन गोरखपुर में विशाल धम्मविजय दशमी एवं दीक्षा दिवस समारोह का आयोजन भव्य रूप में राष्ट्रीय संचालक श्रद्धेय सिद्धू प्रसाद बौद्ध की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष ध्रुवराम बौद्ध एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष उद्घघाटन कर्ता श्रेध्दय चन्द्रशेखर व सभाअध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से मोमबत्ती, अगरबत्ती जला कर पुष्प व माल्यार्पण किया गया, उसके बाद पुजनीय मंते अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर जी द्वारा उपस्थित जनसमूह को त्रिसरण पंचशील ग्रहण कराकर सभा की कार्यवाही शुरू किया गयी। समिति के पदाधिकारी गण मंचासीन भिक्खु संघ सहित गणमान्य व्यक्तियों को पुष्प देकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।सभा का उद्घाटन भाषण श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी ने किया, मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूज्य भन्ते देवेन्द्र जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने व भारत को बौद्धमय बनाने हेतु इस तरह के आयोजन के साथ घर-घर में बौद्ध जीवन पद्धति अपनाने की जरूरत है।सभा को हरिशरण गौतम, भंते महेंद्र, भंते थाहा,भंते सूर्या,एस पी वर्मन, कमलशीला, राजकुमार पगला के अलावा विश्वनाथ जी, प्रबुद्ध विमर्श पत्रिका के संपादक श्रेध्दय राजेश कुमार बौद्ध जी ने सम्बोधित किया। अध्यक्षीय भाषण के बाद पुजनीय मंते अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर जी द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सबके कल्याण की कामना करते हुए समारोह का अनुमोदन के उपरांत सभा का समापन हुआ।सभा में आये हुए उपासक उपासिकाओं को लंच पैकेट वितरित किया गया।
रिपोर्ट- राजेश कुमार बौद्ध- गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

