(मूकनायक प्रतिनिधी : अमर दत्तराव कानडे )
रिसोड़:
मदरसा फैजाने अबरार की एक पहल ।
ईद-ए-मिलाद के अवसर पर अत्यंत गरीब समुदाय के जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोनार मार्ग स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया फैजाने अबरार की ओर से रोजगार संबंधी व्यवसाय करने के लिए जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की गई। व्यवसाय के लिए मजदूरी करने वाले लोगों को ठेले, किराने का सामान, कटलरी, कपड़े आदि वितरित किये गये। ताकि ये लोग अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें और अपनी आजीविका कमा सकें। 29 सितंबर को मदरसा हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ताजनूर सेठ ने की. एवं प्रमुख उपस्थिति हाफ़िज़ अब्दुल हमीद खान, अनवर खान, शेख सलीम, मोहम्मद मुनव्वर खत्री, अब्दुल मुनाफ, शेख अशफाक की रही। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जामिया इस्लामिया फैज़ा अबरार के शिक्षकों और छात्रों ने कड़ी मेहनत की।

