दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया
उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल)
*भीम संकल्प दिवस* के अवसर पर दिनांक 23 सितंबर, 2023 के दिन प्रेम कंपलेक्स, प्लॉट नंबर 9 चंदन बन मथुरा में *जिला शाखा मथुरा के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आद के पी सिंह हितैषी, विशिष्ट अतिथि आद जय सिंह सुमन बौद्ध, राष्ट्रीय संगठक एवं प्रदेश अध्यक्ष आद राजवीर सिंह बौद्ध ने संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहब डा अंबेडकर के महान तेल चित्रों के समक्ष मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का भीमारंभ किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आद अशोक कुमार केम ने की तथा संचालन जिला महासचिव आद किशोर कुमार सिंह ने किया। शिविरार्थियों की याचना पर *बीएसआई भिक्खू संघ* के सदस्य श्रद्धेय भंते बोधिरतन एवम भंते ज्ञानदीप जी ने तीन शरण और पांच शील ग्रहण करवाए। राष्ट्रीय संगठक आद जय सिंह सुमन बौद्ध ने शिविर आयोजन करवाने के लिए जिला अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी की प्रशंसा की साथ ही शिविराथियों को संबोधित करते हुए शिविर के उद्घाटन की घोषणा की। अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद शिविर की विधिवत् कार्यवाही प्रारंभ हई। *प्रथम सत्र* में केंद्रीय शिक्षक/प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध ने विषय *दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया उसके ध्येय, उद्देश्य और मिशन* पढ़ाया। दिबियापुर औरैया से पधारे केंद्रीय शिक्षक/ बुंदेलखंड राज्य शाखा के महासचिव आद बालेश्वर दयाल गौतम ने *कार्यकर्ताओं की आचार संहिता* विषय पढ़ाया।
*भोजन अवकाश के बाद द्वितीय सत्र* प्रारंभ हुआ। केंद्रीय शिक्षक आद मदन मोहन गौतम (प्रदेश सचिव पश्चिमांचल) ने *पदाधिकारियों की जिम्मेदारी* विषय को पढ़ाया। अंत में केंद्रीय शिक्षक/प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध ने *संस्था का कामकाज कैसे होता है, संस्था की स्टेशनरी और संस्था का लेखा परीक्षण* विषय पढ़ाया।
मनोगत में शिविराथियों ने *एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की भूरि भूरि प्रशंसा की साथ ही जिला में गठित समस्त शाखाओं में इसी तरह के शिविर आयोजित करवाने पर जोर दिया।*
मनोगत के बाद *प्रमुख मार्गदर्शक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/मुख्य अतिथि आद केपी सिंह हितेषी* जी को व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया। आद हितैषी जी ने *एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर* आयोजित करवाने के लिए जिला अध्यक्ष एवं उनकी सहायक कार्यकारिणी की भूरि भूरि प्रशंसा की साथ ही विस्तार से संस्था के विविध बिंदुओं पर सारगर्भित व्याख्यान दिया साथ ही जिज्ञासुओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।
उक्त कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से जिला हाथरस के प्रभारी प्रदेश सचिव आद तिलक सिंह बौद्ध, मथुरा की प्रभारी प्रदेश सचिव (महिला) आद मंजू केसरी, मंडल उपाध्यक्ष आद टी आर एस प्रभाकर, मंडल सचिव आद ऋषि कुमार निमेष जी, आगरा के जिला अध्यक्ष आद केशव देव बौद्ध, मथुरा के लेखा परीक्षक आद केदारी सिंह जी एवं जनपद मथुरा की महानगर, तहसील, ग्राम आदि शाखाओं के अनेको सम्मानित पदाधिकारी/ कार्यकर्ता शामिल हुए।
☸️☸️☸️☸️
*बौद्धाचार्य प्रमाण पत्रों का वितरण*
🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️
शिविर समापन से पूर्व *मई, 2022 में जिला शाखा मथुरा के तत्वावधान में आयोजित हुए 10 दिवसीय श्रामणेर/ बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविर* के सफल शिविरार्थियों को मंचासीन अतिथियों एवं संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों के हाथों से *बोधाचार्य प्रमाण पत्र* वितरित किए गए, साथ ही बाबा साहेब डॉ अंबेडकर द्वारा रचित *बौद्ध संस्कार पाठ* का हिंदी संस्करण पुस्तक आर्थिक सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को वितरित की गई।
अंत में जिला अध्यक्ष आद अशोक कुमार कैम ने अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। *सब्ब सुक्ख गाथा* के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
🌹🌹🌹🌹
धम्म सेवा में
राजवीर सिंह बौद्ध
प्रदेश अध्यक्ष

