मूकनायक/भगतसिंह बौद्ध रेवाड़ी/ हरियाणा
सेवास्तम्ब डॉ बी आर अम्बेडकर पार्क एवं लायब्रेरी मॉडल टाउन रेवाड़ी के प्रधान भगतसिंह बौद्ध, लीगल एडवाइजर राजकुमार जलवा व आडिटर सतबीर सिंह गोठवाल ने अम्बेडकर चौक पर बोधिसत्व,ज्ञान के प्रतीक, भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान को बने हुए 77 वर्ष हो गये हैं। 26 जनवरी 1950 से भारत का संविधान लागू हुआ।
भारत का संविधान 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। जिसमें सबसे ज्यादा योगदान डा.बी.आर. अम्बेडकर जी का ही था क्योंकि उनको संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसलिए उन पर ही पूरी जिम्मेदारी थी। बांकि 6 सदस्य जो इस समिति के सदस्य थे। उनका योगदान नगण्य था।
इसीलिए डा. बी.आर. अम्बेडकर जी को संविधान बनाने के लिए अपना पूरा समय देना पड़ा। इसी कारण तत्कालीन राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद और तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू तथा अन्य संविधान सभा के जानकार सदस्यों ने
डा. बी.आर. अम्बेडकर जी को संविधान का रचयिता माना और उनकी प्रशंसा की थी।
भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ और उसी दिन से सभी भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार बराबर हो गये थे।
इसी दिन से छुआछूत का भी अंत हो गया था। लेकिन कुछ लोग जाति आधार पर ऊंच-नीच मानते हैं वह आज भी अत्याचार और अन्याय करते हैं। हालांकि यह अपराध है और इसके लिए दंड का भी संविधान में प्रावधान है। फिर भी कुछ सिर फुरे लोग अत्याचार और अपमान करते रहते हैं।
भारत के संविधान दिवस के शुभ अवसर पर सभी को बहुत बहुत बधाई और मंगलकामनायें।
भारत में सभ्यता की स्थिति बहुत जटिल है। भारत में कोई भी सभ्यता बाहर से नहीं आई , केवल एक ही सभ्यता और संस्कृति सभ्यता को खत्म करने के कई तरीके हैं। सभ्यता को खत्म करने वाले लोग तन, मन, धन, शाम ,धाम, दंड, भेद सब का इस्तेमाल करते हैं। वे सभ्यता के लोगों को आपस में बांटते हैं व लड़ाते हैं, और उन्हें कमजोर कर अपनी सभ्यता के खिलाफ करते हैं। वे सभ्यता के लोगों को गुमराह करते हैं, और उन्हें अपनी सभ्यता के बारे में गलत जानकारी दे
बाबासाहेब अंबेडकर ने कहा था कि विचार बदले जा सकते हैं यानि विचार परिवर्तन ही सब परिवर्तनो का मूल है। और सभ्यता बदलने के लिए विचारों को बदलना पड़ेगा।
यह दिन भारत के संविधान को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है, जो 26 नवंबर 1949 को हुआ था। संविधान दिवस के अवसर पर, हम भारत के संविधान के महत्व और इसके निर्माता को याद करते हैं। संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को विशेष रूप से याद किया जाता है।
संविधान दिवस के अवसर पर, भारत सरकार और विभिन्न संगठन संविधान के महत्व को उजागर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस दिन, हम अपने देश के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं और इसके मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लेते हैं ।

