
भुण्डा सहित पांच ग्राम पंचायतों में पूजा-अर्चना, माल्यार्पण और प्रसाद वितरण के साथ हुआ आयोजन

तखतपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत भुण्डा के मुख्य मार्ग स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और आतिशबाजी के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत कट्ठाकोनी, मेडपार बाजार, भरारी और कपासिया खुर्द में भी संविधान दिवस मनाया गया। इन गांवों में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर उनके योगदान का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संविधान के महत्व और बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संजीव खांडे (प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ), बिहारी सिंह टोडर (प्रदेशाध्यक्ष, संकल्प जनकल्याण समाज सेवा संघ, छत्तीसगढ़), रोहित साहू (सरपंच प्रतिनिधि, भुण्डा), दिनेश घृतलहरे (सरपंच प्रतिनिधि, मेडपार बाजार), जगदीश यादव (पूर्व सरपंच), कोमल टोडर, कृष्णा जांगड़े, अश्वनी भास्कर (सरपंच प्रतिनिधि, भरारी), राजकुमार कुर्रे, मनोज सोनवानी, अब्दुल गफ्फार, बंगा लहरे, प्रहलाद साहू, रामकुमार साहू, महेंद्र बघेल (उपसरपंच प्रतिनिधि), गुलशन जांगड़े (उपसरपंच, मेडपार बाजार), सेजल बघेल, अजोर पात्रे, जागेश्वर बघेल, विजय शंकर बघेल, राहुल लहरे, अमित पाटले, आदित्य खुटे, संतोष यादव, रामेश्वर लहरे एवं राकेश खांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

