Wednesday, November 25, 2026
Homeहरियाणारेवाड़ी नगरपरिषद में तीसरी बड़ी कार्यवाही एक और जूनियर इंजीनियर को किया...

रेवाड़ी नगरपरिषद में तीसरी बड़ी कार्यवाही एक और जूनियर इंजीनियर को किया निलम्बित।

मूकनायक/भगतसिंह बौद्ध रेवाड़ी/ हरियाणा

नगर परिषद रेवाड़ी में अनियमितताओं और विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच एक और जूनियर इंजीनियर (JE) पर गाज गिरी है। सेक्टर-4 सहित शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण में खामियां मिलने के बाद JE विकास गर्ग को निलंबित कर पंचकूला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनी सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़कों से रोड़ियां उखड़ने लगी थीं, जिसके बाद लगातार शिकायतें सामने आईं। सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्यों में लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि विकास गर्ग के निलंबन की प्रक्रिया करीब 15 दिन पहले ही शुरू हो गई थी।
गौरतलब है कि पिछले 25 दिनों में नगर परिषद में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी दो JE के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। नगर परिषद में कुल चार जेई कार्यरत थे। दो जेई के निलंबन के बाद अब केवल दो ही कार्यरत हैं, जिनमें से एक दुर्घटना के कारण छुट्टी पर है। ऐसे में फिलहाल एक ही जेई के जिम्मे कामकाज चल रहा है। इसके अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक (CSI) और बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पद भी खाली पड़े हैं।

सूत्रों की मानें तो नगर परिषद में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जांच जारी है। इसमें सड़क निर्माण से लेकर कचरा उठान और उससे संबंधित भुगतान सहित अन्य मामले शामिल हैं। कई कर्मचारी भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में और कार्रवाई होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।लगातार हो रही कार्रवाई और महत्वपूर्ण पद खाली होने के कारण नगर परिषद के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। वहीं, राजनीतिक खींचतान और अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी को भी नगर परिषद की कार्यप्रणाली प्रभावित होने की वजह माना जा रहा है।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments