Saturday, November 21, 2026
Homeमहाराष्ट्रभारतीय बौद्ध महासभा की ताकत नागपुर में बढ़ाना जरूरी : प्रवीण निखाड़े

भारतीय बौद्ध महासभा की ताकत नागपुर में बढ़ाना जरूरी : प्रवीण निखाड़े

मूकनायक / नागपुर, महाराष्ट्र
सुधाकर मेश्राम

भारतीय बौद्ध महासभा की स्थापना महामानव बाबासाहेब आंबेडकर ने समाज को संगठित करने तथा बौद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से की थी। आज समय की मांग है कि सभी भाई-बहन आपसी मतभेदों को दूर कर एक-दूसरे के साथ संवैधानिक एवं संगठनात्मक संबंध मजबूत करें और भारतीय बौद्ध महासभा की ताकत बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। यह विचार भारतीय बौद्ध महासभा के अंतरराष्ट्रीय सचिव प्रवीण निखाड़े ने नागपुर में आयोजित विशेष सभा में व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई। इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने तथागत गौतम बुद्ध एवं परमपूज्य बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया।
सभा में नागपुर जिला पश्चिम के अध्यक्ष सुधाकर मेश्राम तथा नागपुर महानगर अध्यक्ष विजय मेश्राम ने अपने-अपने कार्यकाल का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में प्रवीण निखाड़े ने कहा कि हमें नकारात्मक विचारों को पीछे छोड़कर समाज को आगे ले जाने वाले सकारात्मक विचारों को प्राथमिकता देनी होगी। सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक क्षेत्रों में समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि जहां गांव, वहां शाखा और जहां गांव, वहां सैनिक की संकल्पना को साकार करना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन के माध्यम से वधू-वर परिचय एवं विवाह मार्गदर्शन केंद्र, मिशन-25 जैसे उपक्रमों को गति देने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए महिला समता फोर्स की स्थापना करना भी आवश्यक है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ मिलकर काम करना होगा।
इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के राज्य संगठक भिमराव फुसे ने कार्यक्रम का संचालन किया। केंद्रीय संगठक पद्माकर गणवीर की प्रमुख उपस्थिति रही। साथ ही केंद्रीय शिक्षक देवानंद वानखेड़े, बी. के. हिवराले, गंगाधर कांबडे, आनंदराव सायरे, भांगे, अरविंद बोरघाटे, अरुण बारशंकर, डॉ वासनिक टी वी, जी आर गोडबोले, किरण गौरखेड़े तथा महानगर महिला अध्यक्षा ढोंगळे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में नागपुर जिला पश्चिम के अध्यक्ष सुधाकर मेश्राम ने उपस्थित मान्यवरों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। अंत में शरणतय लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Previous article
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments