मूकनायक / लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल
रूपबास(भरतपुर)। विद्युत विभाग रूपबास द्वारा आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को बिजली घर रूपबास में डीसी एवं पीडीसी बिजली बिल जमा कराने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनके बिजली बिल बकाया हैं या बिल में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे कैंप में पहुंचकर अपने बिल की जांच एवं आवश्यक सुधार करवाकर बिल जमा करा सकते हैं।
स्थान: बिजली घर, रूपबास दिनांक: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
विद्युत विभाग रूपबास की अपील — उपभोक्ता कैंप का लाभ उठाएं और अपने बिजली बिल संबंधी समस्याओं का समाधान करवाएं।

