Saturday, October 24, 2026
Homeकरौलीहिंडौन में बाइक और जुगाड़ की आमने-सामने भिड़ंत, दो सगे भाई घायल;...

हिंडौन में बाइक और जुगाड़ की आमने-सामने भिड़ंत, दो सगे भाई घायल; एक जयपुर रेफर

मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी

एकोराशी मोड़ पर दोपहर 12 बजे हुआ हादसा, बीमार रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे दोनों भाई; सुरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची

हिंडौन सिटी। शहर के एकोराशी मोड़ पर दोपहर करीब 12 बजे बाइक और जुगाड़ के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे बालघाट पाड़ली निवासी बाइक सवार दो सगे भाई साबिर (30) और अहसान (40) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल हिंडौन सिटी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अपनी बीमार बहन की सास से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान एकोराशी मोड़ पर उनकी बाइक की जुगाड़ से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सुरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

सुरौठ थाना पुलिस ने लिया घटनाक्रम का जायजा

सहायक उप निरीक्षक साहब सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में दो भाई घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हिंडौन सिटी पहुंचाया गया।

साबिर एंव अहसान की गंभीर हालत में जयपुर रेफर

जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. विजय सिंह मीणा ने दोनों घायलों का उपचार किया। साबिर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं, उसके भाई अहसान का भी अस्पताल में उपचार किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments