मूकनायक समाचार । सूरत
जहांगीरपुरा पुलिस स्टेशन के लूट के मामले में रिमांड पर रखे गए दो आरोपियों में से एक लूटेरा पी.एस.ओ. द्वारा लघुशंका के लिए ले जाए जाने के दौरान लॉकअप खुला होने का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को वराछा-मातावाड़ी में उसके मित्र के घर से पकड़कर जेल भेज दिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक आरोपी को पी.एस.ओ. द्वारा लघुशंका के लिए ले जाने के दौरान लॉकअप खुला होने के कारण मौका देखकर दूसरा आरोपी फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार, हजीरा-सायण रोड स्थित चामुंडा नगर कैनाल रोड के पास कंस्ट्रक्शन साइट पर ट्रक ड्राइवर को चाकू दिखाकर लूट करने वाले दो शातिर अपराधी प्रमोद उर्फ जाडियो जगदीश पाटिल (उम्र 21, निवासी आनंद पार्क सोसायटी-11, वेड रोड) और सत्यमकुमार राजकुमार झा (उम्र 18, निवासी आनंद पार्क सोसायटी-10, वेड रोड) जहांगीरपुरा पुलिस में 20 अक्टूबर, शाम 4 बजे तक के रिमांड पर लॉकअप में थे।
इस दौरान मंगलवार की सुबह 3 बजे सत्यमकुमार को लघुशंका के लिए पुलिस स्टेशन के पीछे पी.एस.ओ. अरविंद सोमाभाई टॉयलेट में ले गए। इसी दौरान लॉकअप खुला होने के कारण मौका पाकर सत्यमकुमार का साथी प्रदीप उर्फ जाडियो फरार हो गया।
इसकी जानकारी मिलते ही पी.एस.ओ. ने तुरंत पी.आई. भाविशा परमार को सूचित किया और खोजबीन शुरू कर वायरलेस संदेश प्रसारित कराया। इसके बाद दौड़ती हुई पुलिस ने सुबह करीब 6 बजे प्रदीप को वराछा-मातावाड़ी में उसके मित्र के घर से गिरफ्तार कर लिया।

