मूकनायक समाचार । सूरत
शाहू तैली विकास ट्रस्ट एवं संबंधता भारतीय तैलिक शाहू राठौड महा सभा नई दिल्ली के तत्त्वावधान में बुधवार 21 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल एस.वी.एन.आई.टी. गेस्ट हाउस में आयोजित भारत यात्रा भव्य स्वागत पारिवारिक मिलन समारोह में समाज की एकजूटता का सैलाब बह उठा। महिलाएं एवं समाज के युवा से लेकर बच्चे और बुझुर्गों ने बढचढकर समाज के प्रति अपना दायित्व निभाया। सुबह 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में राजनेता प्रतिष्ठित अधिवक्ता उद्योगपति एवं सामाजिक संस्थानों से जुडे प्रमुख तथा राज्यों केन्द्र सरकार के पदाधिकारी खास तौर पर उपस्थित रहे। भारतीय तैलिक शाहू राठौड महासभा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष एवं शाहू तैली विकास ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य डो. श्री नारायण शाह ने एवं शाहू तैली विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहू तैली विकास ट्रस्ट की महिला अध्यक्ष रूबी राज अशोक आनंद ने तथा युवा अध्यक्ष विवेक गुप्ता गुजरात प्रदेश युवा अध्यक्ष अजयकुमार समेत अन्य गणमान्य वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में समाज की जागरुकता को लेकर बच्चों की शिक्षा समाज के युवाओं को खेलकूद में आगे लाना तथा समाज के कुरिवाजों को नष्ट कर आपसी भाईचारे का सौहार्द निर्माण करने के लिए कटिबद्ध होने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिल झूलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया ।

