Friday, November 20, 2026
HomeUncategorizedमानवता की मिसाल: स्टेशन मास्टर ने भूखी बंगाली महिला को 4 दिन...

मानवता की मिसाल: स्टेशन मास्टर ने भूखी बंगाली महिला को 4 दिन में परिवार से मिलाया

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा

दीनानगर/पंजाब

  • रेलवे स्टेशन केवल ट्रेनों के आने-जाने का स्थान ही नहीं, बल्कि इंसानियत का भी केंद्र बन सकता है, इसका उदाहरण दीनानगर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहाँ तैनात स्टेशन मास्टर बबलू मीणा सिनपिनी स्टेशन अधीक्षक उत्तर रेलवे की सूझबूझ और मानवीय संवेदना से एक बिछड़ी हुई महिला 4 दिन बाद अपने परिवार से मिल सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 सितंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे अमृतसर से पठानकोट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दीनानगर स्टेशन पर रुकी। ट्रेन से एक महिला उतरकर सीधे स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंची और रोने लगी। ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर ने जब उससे रोने का कारण पूछा तो पता चला कि वह कई दिनों से भूखी है।

स्टेशन मास्टर ने पहले मानवता का परिचय देते हुए महिला को भोजन कराया। इसके बाद उससे उसके निवास के बारे में पूछा गया, लेकिन भाषा की समस्या के कारण वह कुछ समझा नहीं पा रही थी। इस पर स्टेशन मास्टर ने उसे कागज और पेन दिया, तो महिला ने बंगाली और अंग्रेजी में अपना पता लिखा – नारायणगढ़, जिला खड़गपुर, पश्चिम बंगाल। महिला की पहचान संध्या रानी के रूप में हुई।

स्टेशन मास्टर ने तुरंत खड़गपुर के स्टेशन मास्टर रवि कुमार से फोन पर संपर्क किया और महिला की वीडियो बनाकर भेजी। शाम से शुरू हुई खोजबीन देर रात करीब 10 बजे पूरी हुई, जब संध्या रानी के परिजनों से संपर्क हो सका।

संपर्क होने तक महिला की सुरक्षित रहने की व्यवस्था दीनानगर के वृद्ध आश्रम में करवाई गई।

आखिरकार 29 सितंबर 2026 को संध्या रानी के दोनों भाई दीनानगर पहुंचे और अपनी बहन को अपने साथ हावड़ा एक्सप्रेस से खड़गपुर, पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हुए। स्टेशन पर भावुक विदाई का माहौल रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments