Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedमानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप को जन्मदिवस पर...

मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप को जन्मदिवस पर प्रदेशभर से शुभकामनाओं की बौछार

मानवाधिकार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को बताया प्रेरणादायी

रायपुर। मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप के जन्मदिवस पर मानवाधिकार सहायता संस्थान छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. रमेश कश्यप के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्थान मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, जनजागरूकता तथा जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों को उनके अधिकारों एवं न्याय की प्राप्ति के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उनके प्रयास समाज में मानवाधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष–चिकित्सा डॉ. रमेश वैष्णव, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम बाल बोंदरे, जिला अध्यक्ष गोपालू पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार रजक, संगठन मंत्री विजय प्रजापति, जिला चेयरमैन हीरो देव सोनवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष–चिकित्सा चेतन जोशी, जिला अध्यक्ष–चिकित्सा लखेश्वर भार्गव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कैवर्त तथा सदस्य शिवा सोनी, आनंद राव, मल्लिकार्जुन पटेल एवं संतोष कैवर्तिया ने डॉ. रमेश कश्यप को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने डॉ. रमेश कश्यप के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवाधिकार सहायता संस्थान भविष्य में भी मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, जनकल्याण और जनजागृति के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य करता रहेगा।

जन्मदिवस के अवसर पर प्राप्त आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के स्नेह और विश्वास को संस्थान की ऊर्जा बताते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण, जनजागरूकता, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी से एकजुट होकर सक्रिय योगदान देने की अपील की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments