
मानवाधिकार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को बताया प्रेरणादायी

बिलासपुर। मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप के जन्मदिवस पर मानवाधिकार सहायता संस्थान छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. रमेश कश्यप के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्थान मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, जनजागरूकता तथा जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों को उनके अधिकारों एवं न्याय की प्राप्ति के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उनके प्रयास समाज में मानवाधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में प्रेरणादायी हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष–चिकित्सा डॉ. रमेश वैष्णव, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम बाल बोंदरे, जिला अध्यक्ष गोपालू पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार रजक, संगठन मंत्री विजय प्रजापति, जिला चेयरमैन हीरो देव सोनवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष–चिकित्सा चेतन जोशी, जिला अध्यक्ष–चिकित्सा लखेश्वर भार्गव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कैवर्त तथा सदस्य शिवा सोनी, आनंद राव, मल्लिकार्जुन पटेल एवं संतोष कैवर्तिया ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाओं के लिए डॉ. रमेश कश्यप ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी से मानवाधिकारों की रक्षा, जनजागरूकता और समाज एवं राष्ट्रहित में संवैधानिक एवं विधिसम्मत तरीके से निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

