मूकनायक/अंशु जर्नलिस्ट
मेरठ/उत्तर प्रदेश
मेरठ, 13 सितंबर। अपनी जनता पार्टी मेरठ इकाई की समीक्षा बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एडवोकेट उपेन्द्र गौतम ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील बौद्ध ने किया।
बैठक में मेरठ जनपद एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में जिला महासचिव मेरठ अमर जाटव, मीडिया प्रभारी मेरठ, किठौर विधानसभा अध्यक्ष पवन कुमार, जिला उपाध्यक्ष मेरठ विद्या प्रकाश बौद्ध जी, प्रचार सचिव कृष्ण पाल सिंह बौद्ध, गढ़ विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ अंकित कुमार गुर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील कुमार बौद्ध , मेरठ दक्षिण विधानसभा सचिव सुनील बौद्ध, गौरव गायक, वार्ड मौर्य कैंट विधानसभा उपाध्यक्ष मेरठ, गौतम जिला सचिव मेरठ, कविता सिंह बौद्ध सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया।

