अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की जांच जारी, मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात महिला की तलाश तेज
बिलासपुर
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै
छत्तीसगढ़ प्रभारी
4 सितंबर 2026 की सुबह जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया और अज्ञात आरोपी की पहचान एवं तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया।
पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना के दौरान सामने आया है कि शहर में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के अलग-अलग प्रतिमाओं के साथ इसी तरह की छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अब उक्त महिला की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला के मिलने के बाद मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा उसे उपचार के लिए सेंदरी स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती कराया जाएगा।

