Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedमहासमुंद में होगा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन

महासमुंद में होगा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन

जांजगीर-चांपा जिले से अधिकाधिक महिला शिक्षिकाएं होंगी शामिल, तैयारियों को लेकर जल्द होगी जिला स्तरीय बैठक

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला जांजगीर-चांपा की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता तथा प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर देवांगन की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में महासमुंद के आई.आर. रिसोर्ट, भलेसर मार्ग में 19 एवं 20 सितंबर को आयोजित होने वाले प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन में जांजगीर-चांपा जिले से अधिकाधिक महिला शिक्षिकाओं एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शीघ्र ही जिला स्तर पर विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर देवांगन एवं जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिला शिक्षिकाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र जायसवाल, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी, पूर्व जिला सचिव जय थवाईत तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप श्रीवास एवं जय तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments