Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedबढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन, वार्ड...

बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन, वार्ड 30 व 35 में घर-घर पहुंचा अभियान

बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन, वार्ड 30 व 35 में घर-घर पहुंचा अभियान

मूकनायक

कमलेश लवहात्रै

छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर। बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जनआंदोलन के तहत वार्ड क्रमांक 30 एवं 35 में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर तथा दुकानों में पहुंचकर आम नागरिकों से जनहित संबंधी फॉर्म भरवाए। इस दौरान कांग्रेसजनों ने बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली पर मिलने वाली छूट पुनः लागू करने तथा स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर नागरिकों से समर्थन जुटाया।
अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली के बढ़ते बिल से आम उपभोक्ताओं, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कांग्रेस द्वारा जनहित के मुद्दे को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जनसंपर्क अभियान में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे एवं नरेंद्र बोलर, पूर्व महापौर राजेश पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश दुबे एवं शिवा मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तज्जामूल हक, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी बत्रा, पूर्व प्रवक्ता ऋषि पांडे, जिला महामंत्री अखिलेश गुप्ता, जिला महामंत्री गौरव ऐरी, जिला महामंत्री दीपांशु श्रीवास्तव, पूर्व जिला महामंत्री आदेश पांडे, जिला सचिव प्रियंका यादव, सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा संतोष दुबे, सुदेश दुबे, हर्षित केसरवानी, कमल गुप्ता, राहुल देवांगन, गुलशन सोन, सुधा यादव, राजू सोनी, कमलकांत देवांगन, भरत देवांगन, सोनी जी एवं कश्यप जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन अभियान में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े इन मुद्दों को लेकर पार्टी का जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा। वार्डों में नागरिकों से प्राप्त फॉर्म और उनकी शिकायतों के माध्यम से बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments