Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपारिवारिक विवाद में शांति भंग की आशंका, एक गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में शांति भंग की आशंका, एक गिरफ्तार

मूकनायक/राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गन्धार में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फौजदारी की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मंजय कुमार यादव (34), पुत्र छविलाल, निवासी गन्धार, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों के आमादा फौजदारी होने की सूचना पर एहतियातन एक पक्ष के उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल ओमवीर यादव और कांस्टेबल अनिरुद्ध कुमार शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments