Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

वीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मूकनायक/ निर्मल कुमार जिला ब्यूरो चीफ उन्नाव/उत्तर प्रदेश

उन्नाव। जनपद के कृपा खेड़ा अर्जुनामऊ गांव में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई इस अवसर पर लोधी समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जगरूप द्वारा उनके आवास पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान डॉ. जगरूप ने कहा कि हमारे पूर्वज अत्यंत वीर और पराक्रमी थे लेकिन समय के साथ उनके इतिहास को दबा दिया गया और समाज को उसके अधिकारों से दूर कर दिया गया।

उन्होंने वीरांगना अवंती बाई लोधी, गुलाब सिंह लोधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले जैसे महान व्यक्तित्वों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन महापुरुषों के विचारों और संघर्षों को समाज के लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है।

उन्होंने लोगों से अपने गौरवशाली इतिहास को पढ़ने और अपने बच्चों को महानायकों की प्रेरणादायक कहानियां सुनाने का आह्वान किया ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में योगदान दे सकें।

इस अवसर पर अपना दल के कार्यकर्ता प्रदीप कुमार लोधी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य एवं राज्य मंत्री तथा अपना दल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कुंदे ने उपस्थित लोगों को वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती की शुभकामनाएं दीं उन्होंने ग्रामीणों को वीरांगना अवंती बाई लोधी के जीवन और लोधी समाज के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments