Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को दी सलामी, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना

संवाददाता सत्यशील गोंडाने बालाघाट

वारासिवनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली के मेडिकल ऑफिसर डॉ. तौहिद खान, डॉ. किरण बंसोड़, डॉ. प्रिया बिसेन (आयुष मेडिकल ऑफिसर), डॉ. संजय चौहान सहित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में चांदनी भारतकर, ज्योति राहंगडाले, एकता ठाकुर, आरिफ खान, डॉ. कमलेश रंगारे, अमित सर, प्रणिता नागवंशी, उर्मिला आसवले, संतोष मड़ावी, जगदीश, मोहित राणा, रीना कामड़े, भारती चौहान सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों तथा देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। उपस्थित कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली के समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारियों की ओर से क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी के सुख, स्वास्थ्य, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments