
नवागत थाना प्रभारी विनोद यादव ने किया ध्वजारोहण, समस्त स्टाफ ने राष्ट्रपर्व पर व्यक्त की शुभकामनाएं
संवाददाता सत्यशील गोंडाने बालाघाट
वारासिवनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना रामपायली परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। नवागत थाना प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर थाना परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।


ध्वजारोहण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता, शांति एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस परिवार की ओर से क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर कार्य उपनिरीक्षक कलशराम उईके, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, अंकित राजपूत, दानेश्वर अंमुले, लीला सलामे सहित थाना रामपायली का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
नवागत थाना प्रभारी विनोद यादव सहित पुलिस स्टाफ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। पुलिस का दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति कायम रखना है।
थाना रामपायली पुलिस परिवार ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

