


सरपंच रविंद्र हनवत सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
संवाददाता सत्यशील गोंडाने बालाघाट
वारासिवनी। ग्राम पंचायत सोनझरा में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं समस्त ग्रामवासियों ने राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ग्राम पंचायत सोनझरा के सरपंच रविंद्र हनवत, जिला पंचायत सदस्य गीता हनवत, पंचायत सचिव ज्ञानेन्द्र रोकड़े, स्थायी पटेल संतोष बहेश्वर (देवाश्वर) तथा सहायक सचिव तोरण लाल चौधरी सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने आयोजन में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गणपत नागेश्वर की उपस्थिति रही। वहीं पूर्व सरपंच बुद्धेश बिसेन तथा गणमान्य नागरिक गौरीशंकर हरिणखेड़े, किशोर हनवत, संतोष सोनवाने, संजय मेश्राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सोनझरा की ओर से समस्त ग्रामवासियों को सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय पर्व को आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।

