मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट उत्तर प्रदेश उप संपादक बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। जिले के ओड़जंगल जहलीपुर स्थित अंबेडकर पार्क में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर लोगों ने एकत्र होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया उपस्थित लोगों ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन, देश की आजादी और शहीदों के बलिदान पर अपने विचार रखे उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश को आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग के बाद मिली है वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इन बलिदानों को याद रखे और आने वाली पीढ़ियों को भी इससे अवगत कराए।
इस अवसर पर एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार अंबेडकर ने अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो चुके हैं लेकिन समाज आज भी जाति, धर्म, ऊंच-नीच और आर्थिक असमानता जैसी समस्याओं से जूझ रहा है उन्होंने जोर दिया कि जब तक समाज से भेदभाव, शोषण और असमानता समाप्त नहीं होगी, तब तक वास्तविक स्वतंत्रता का सपना अधूरा रहेगा एडवोकेट शैलेन्द्र अंबेडकर ने लोगों से भाईचारे, समानता और मानवता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
एडवोकेट शैलेन्द्र अंबेडकर ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का भी उल्लेख किया उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया था साथ ही, उन्होंने देश को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान प्रदान किया उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी एक वर्ग के नेता नहीं बल्कि पूरे देश के राष्ट्रनिर्माता थे और उनके विचारों को अपनाकर ही सामाजिक न्याय तथा समानता को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में यह जानकारी भी दी गई कि पिछले तीन वर्षों से लगातार 15 अगस्त और 26 जनवरी को अंबेडकर पार्क में तिरंगा फहराने की परंपरा का पालन किया जा रहा है इस अवसर पर अंबेडकर पार्क के संचालक संतराम बौद्ध, अजय कुमार, ऋषि कपूर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

