Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedबिलासपुर रेलवे जीएम कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर रेलवे जीएम कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर रेलवे जीएम कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मूकनायक |

स्वराज मेश्राम |

बिलासपुर –

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कार्यप्रणाली, रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं, संरक्षा एवं रेलवे के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए रेलवे की सेवाओं को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।

समारोह में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति के साथ भारतीय रेलवे को और अधिक सुरक्षित, बेहतर एवं जनसेवा के लिए समर्पित बनाने का संदेश दिया गया।

मूकनायक | स्वरज मेस्राम
बिलासपुर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments