Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorized‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा सोनपुरी

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा सोनपुरी

‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान में निकली भव्य तिरंगा रैली, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दिखा देशभक्ति का जुनून

मूकनायक समाचार | संवाददाता सत्यशील गोंडाने

सोनपुरी, बैहर (बालाघाट)।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्राम सोनपुरी में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को लेकर भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए स्कूली विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों के उत्साह ने पूरे गांव को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी जयघोष से सोनपुरी का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति ग्रामीणों की सहभागिता और राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रमाण बना।

बच्चों ने बढ़ाया उत्साह, ग्रामीणों ने दिखाया राष्ट्रप्रेम

तिरंगा रैली में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सोनपुरी, ग्राम पंचायत, पीएम श्री स्कूल सोनपुरी, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ रैली में शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पटले, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मुरली नर्सिंवानी, सर्व धर्म सेवा समिति अध्यक्ष जेम्स बारिक, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, सचिव नितिन कुमार तथा जन अभियान परिषद जिला समन्वयक महेश पटले सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सोनपुरी से ज्योति वरकड़े सहित समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्रामीणों में सुजल परते, राजेश उमरे सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने संभाली तिरंगे की कमान

पीएम श्री स्कूल सोनपुरी के प्रधानाध्यापक शोभाराम टेकाम के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने रैली में सहभागिता की। शिक्षक-शिक्षिकाओं में ज्योति टेम्भरे, प्रेमलता ठाकरे, रामेश्वरी राणा, यूनिशा ठाकुर एवं पूनम बिसेन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

पंचायत और विभिन्न विभागों की भी रही भागीदारी

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सोनपुरी के उपसरपंच मनोज चौधरी, सचिव सुखचरण खंडाते, सहायक सचिव सतीश उमरे, डॉ. प्रभात घुले, बाबूलाल गजभिये, अनिल बिसेन, साधना मर्सकोले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

तिरंगा रैली को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। थाना प्रभारी कमलेश धूमकेतु के मार्गदर्शन में पुलिस बल रैली के साथ मौजूद रहा और पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली।

नवांकुर समिति के प्रतिनिधि रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवांकुर समिति से राजीव गोपाल परते एवं संदीप गजभिये उपस्थित रहे। उन्होंने रैली में शामिल होकर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

राष्ट्रीय गौरव और एकता का दिया संदेश

सोनपुरी में आयोजित तिरंगा रैली ने राष्ट्रीय गौरव, एकता और अखंडता का प्रभावशाली संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।

आयोजन के अंत में अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों, समितियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

‘तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी पहचान है’ के संदेश के साथ सोनपुरी में राष्ट्रभक्ति का यह आयोजन ग्रामीणों के बीच एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत कर गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments