मूकनायक बालाघाट प्रतिनिधि
मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केन्द्र भोपाल द्वारा सूचित किया गया है कि 04 अगस्त को बालाघाट सहित सिवनी, छिंदवाड़ा, मण्डला , नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, विदिशा, रायसेन, बैतुल, एवं नर्मदापुरम जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। आम जनता से अपील की गयी है कि भारी वर्षा के कारण नदी नालो में बाढ़ आने पर एवं उन पुलियों पर पानी होने की स्थिति में उन्हें पार न करें। *05 अगस्त को भी शालाओ में रहेगा अवकाश*
जिले में हुई भारी वर्षा एवं आगामी दिवस में भी भारी वर्षा की संभावना को देखते हुये कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले की नर्सरी से कक्षा 12 तक की समस्त शासकीय व अशासकीय शालाओं में 04 अगस्त के दोपहर की पाली से 05 अगस्त तक के लिये अवकाश घोषित किया है। इस अवधि में विद्यालय के प्राचार्य, प्रधानपाठक, शिक्षक एवं सभी कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर छात्रवृत्ति, मेपिंग, एकाउंट अपडेशन, साइकिल एवं स्कूटी वितरण संबंधी कार्य सम्पादित करेंगे।

