Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाईकोर्ट की नज़ीर के बावजूद एक पक्ष का मुकदमा, दूसरे की तहरीर...

हाईकोर्ट की नज़ीर के बावजूद एक पक्ष का मुकदमा, दूसरे की तहरीर ठंडे बस्ते में! कलवारी पुलिस पर उठे बड़े सवाल

मूकनायक/राजेश कुमार/जिला ब्यूरो चीफ/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है।

बलजीत चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के साथ मारपीट, महिला से अभद्रता और मंगलसूत्र छीनने जैसी घटना के बावजूद उनकी तहरीर पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया,

जबकि दूसरे पक्ष का मुकदमा पहले ही दर्ज हो चुका है।
थाना प्रभारी कलवारी का कहना है कि दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज है और इस पक्ष पर आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार की जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के घायल होने का दावा है, तो

*इलाहाबाद हाईकोर्ट के “मंजू बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश” निर्णय की भावना के अनुरूप दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया?*

*दोषी कौन है इसका फैसला विवेचना में होना है, लेकिन मुकदमा दर्ज करने में भेदभाव क्यों?*

क्या कलवारी पुलिस हाईकोर्ट की नज़ीर का पालन करेगी या फिर एक पक्ष की तहरीर यूं ही लंबित रहेगी? अब पूरे मामले पर लोगों की निगाहें पुलिस के अगले कदम और उच्च अधिकारियों के निर्णय पर टिकी हैं।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments