Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedसंत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का कलश आज होगा सम्मानित,...

संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का कलश आज होगा सम्मानित, मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का कलश आज होगा सम्मानित, मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

मूकनायक

छत्तीसगढ़

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उनकी जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का सम्मान एवं वितरण समारोह आज रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से रविदास समाज के पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।
यह समारोह आज प्रातः 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम स्थित इंडोर स्टेडियम (साइंस कॉलेज परिसर), रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे, जो समाज के प्रतिनिधियों को पवित्र मिट्टी के कलश प्रदान करेंगे। इसके पश्चात कलशों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचाया जाएगा, ताकि संत रविदास महाराज के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंजीनियर विजय मेहरा ने समाज के सभी पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, युवाओं, माताओं, बहनों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। समाज की संगठित एवं गरिमामयी उपस्थिति संत रविदास महाराज के समता और भाईचारे के संदेश को और अधिक सशक्त बनाएगी।
उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी सामाजिक समरसता को नई दिशा देगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के सभी वर्गों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments