Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedविद्यालय परिसर में शराब सेवन का वीडियो वायरल, दो शिक्षक निलंबित

विद्यालय परिसर में शराब सेवन का वीडियो वायरल, दो शिक्षक निलंबित

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर संभागीय संयुक्त संचालक ने की कार्रवाई

गरियाबंद, 3 अगस्त 2026। विकासखंड मैनपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवझर अमली में विद्यालय परिसर के भीतर शराब सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अगस्त 2026 को वेब न्यूज एवं सोशल मीडिया पर विद्यालय के कार्यालय कक्ष में शिक्षक एल.बी. कमल सिंह दीवान एवं मनोज कुमार भारद्वाज के शराब का सेवन करते तथा चखना खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले की प्रारंभिक जांच में दोनों शिक्षकों का यह कृत्य सही पाया गया।

शिक्षा विभाग ने इसे शिक्षकीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना है।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियमों के तहत दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मैनपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments