Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज संगम पर नाविकों से कथित अवैध वसूली का आरोप, जांच और...

प्रयागराज संगम पर नाविकों से कथित अवैध वसूली का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग

मूकनायक/रिपोर्टर अनिकेत निषाद प्रयागराज/उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। संगम क्षेत्र में नाविकों ने कथित अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है नाविकों का कहना है कि संगम पर प्रति यात्री नाव का निर्धारित किराया ₹60 है इस हिसाब से 10 यात्रियों से कुल ₹600 किराया प्राप्त होता है लेकिन आरोप है कि नाव चलाने वाले नाविक को केवल ₹200 ही मिलते हैं जबकि शेष ₹400 कथित रूप से कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा जबरन वसूले जाते हैं।

नाविकों का कहना है कि यदि इस तरह की वसूली लगातार होती रही तो उनके परिवारों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा उन्होंने आरोप लगाया कि इस कारण वे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं।

नाविकों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है उनका कहना है कि संगम क्षेत्र में ऐसा वातावरण बनाया जाए जहां सभी नाविक बिना किसी दबाव या अवैध वसूली के अपना कार्य कर सकें।

वहीं प्रशासन की ओर से इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है यदि नाविकों द्वारा लगाए गए आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा कानून के अनुसार उचित कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा जताई जा रही है।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments