Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवजीरगंज क्षेत्र में युवक से मारपीट का आरोप,पुलिस पर कार्रवाई न करने...

वजीरगंज क्षेत्र में युवक से मारपीट का आरोप,पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक ने आरोप लगाया है कि चांद बाबू, मयूर, इरफान और रिजवान समेत चार लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि उसने वजीरगंज थाने में लिखित तहरीर दी, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त चारों आरोपियों का क्षेत्र में दबदबा है और वे लोगों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। पीड़ित युवक ने दावा किया कि पूर्व में भी एक व्यक्ति इस्लाम के साथ मारपीट की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में भी प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के हवाले से यह भी आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में दबंगों का खौफ बना हुआ है। वजीरगंज पुलिस सिर्फ देखती रह जाती है और कार्यवाही नहीं करती है वक्त रहते दबंगों पर कार्यवाही कर दे तो शायद सरकार के किए गए वादे पूरे नजर आएंगे,मामले में जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

कौशल किशोर
कौशल किशोरhttp://www.mooknayaknews.com
कौशल किशोर मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में Mooknayak में जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ व न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत कौशल को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 6 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कौशल अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments