Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसील अस्पताल परिसर में मेडिकल एजेंसी खोलने के आदेश पर तत्काल रोक...

सील अस्पताल परिसर में मेडिकल एजेंसी खोलने के आदेश पर तत्काल रोक की मांग अपर आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए

मूकनायक/ रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम/बस्ती उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। इटवा-डुमरियागंज-बढ़नी मार्ग स्थित जनता सेवा हॉस्पिटल परिसर में संचालित “एम.ए. फार्मा एवं मेडिकल एजेंसी” को लेकर शिकायत के बाद मामला गरमा गया है।

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंडलायुक्त बस्ती मंडल को पत्र देकर मेडिकल एजेंसी के ड्रग लाइसेंस,

रजिस्ट्रेशन, स्वीकृत परिसर तथा पूर्व में सील किए गए अस्पताल भवन में संचालन की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत में जांच पूरी होने तक मेडिकल एजेंसी खोलने अथवा संचालन की अनुमति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

मामले में अपर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से जांच कराए जाने की बात कही है।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की अनुमति न दी जाए तथा यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments