आज दिनांक30/7/2023 को नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति की आकस्मिक बैठक नगर निगम स्थित संघ भवन पर हुई जिसमें कल दाउदपुर चौराहे पर जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में दस्ता दाउदपुर चौराहे पर पहुंचा तो अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध करने लगे इसी बीच एक अन्य व्यक्ति द्वारा अपने लड़कों के साथ एवं कुछ असामाजिक तत्व के साथ टीम पर हमला कर दिया इस दौरान लाठी-डंडे से मारपीट एवं हाथापाई होने लगी मारपीट के दौरान जोनल अधिकारी सफाई निरीक्षक सफाई सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी घायल हुए तथाअवर अभियंता अवनीश भारती, को गंभीर चोट लगी उनके सर में चार टांके एवं हाथ में फैक्चर हो गया है घटना के तुरंत बाद नगर निगम के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध थाना कैंट में एफ आई आर दर्ज कराया गया तत्काल एक आरोपी गिरफ्तार हुआ और अन्य फरार हो गए हैं जिसकी तलाश पुलिस कर रही है उपरोक्त घटना के संबंध में नगर निगम समन्वय समिति ने निर्णय लिया है कि अगर मंगलवार शाम 5:00 बजे तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार को नगर निगम के समस्त कर्मचारी 10:00 नगर निगम लक्ष्मीबाई पार्क में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे सभी सफाई कर्मचारियों बंधुओं से निवेदन किया गया है कि वह अपने झाड़ू के साथ आएंगे सफाई कार्य जलापूर्ति पथ प्रकाशऔर कार्यालय बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल मैं आएंगे। और विशाल शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी। बैठक में अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव मंत्री अमृतपाल सिंह शक्ति मिश्रा विपिन श्रीवास्तव ओम प्रकाश शिवचरण बेचन गुप्ता श्रवण दुबे गौरी शंकर रुदल यादव छेदी प्रसाद राजेश श्रीवास्तव राम गोपाल मिश्रा नसीम राजेंदर अमर कुमार एवं पदाधिकारी गणों कर्मचारी गण उपस्थित थे।(संजय श्रीवास्तव प्रवक्ता नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति गोरखपुर उत्तर प्रदेश)
रिपोर्ट- राजेश कुमार बौद्ध,
गोरखपुर

