Tuesday, September 29, 2026
Homeअयोध्यातोड़ी गई बाबा साहेब की प्रतिमा: अयोध्या

तोड़ी गई बाबा साहेब की प्रतिमा: अयोध्या

मामला अयोध्या जिले के थाना तारुन क्षेत्र का है। आज 30/7/23 को प्रातः लगभग 4 बजे के आस पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने ग्रामसभा किछूटी किशुनदासपुर, तारून, बीकापुर अयोध्या (चीफ बीआरपी आर पी मौर्य जी की ग्रामसभा) में लगी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्त्वों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामप्रधान व आर पी जी के बड़े भाई श्री अखंड प्रताप मौर्य जी (8840293904) मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस को सूचना दी । ग्रामसभा में आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले ही दो बार इसी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।

स्थानीय पुलिस ने मूर्ति रिपेयर कर रही हैं, बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से ग्राम प्रधान की अपील पर प्रशासन द्वारा तत्काल नई मूर्ति लगाने का निर्देश दिया गया है।
ग्रामसभा में अभी शांति बरकरार है।

ग्रामसभावासियों के अनुसार यह कुकृत्य ग्राम सभा के बाहर के किसी व्यक्ति द्वारा किया गया है जो ग्राम सभा की शांति भंग करना चाहता है।

बीआरपी चीफ ने आश्वासन दिया है कि समस्त ग्रामसभावासी धैर्य रखें। चिंता करने की जरूरत नही है। बाबा साहेब की पहचान विश्वपटल पर है। बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़कर बाबा साहेब की विचारधारा को खत्म नही किया जा सकता है। अराजक तत्व निरर्थक प्रयास कर रहे है। और स्थानीय पुलिस से इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की अपील की है।

ग्राउंड रिपोर्ट जिला मीडिया प्रभारी
राजू श्रीवास्तव अयोध्या

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments