Saturday, July 25, 2026
Homeमहाराष्ट्रउपवर्गीकरण पोलखोल परिषद अण्णासाहेब कटारे की अध्यक्षता में नाशिक में संपन्न

उपवर्गीकरण पोलखोल परिषद अण्णासाहेब कटारे की अध्यक्षता में नाशिक में संपन्न

“उपवर्गीकरण करना मतलब आरक्षण खत्म करने की साजिश है – अण्णासाहेब कटारे”

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
नाशिक/महाराष्ट्र

उपवर्गीकरण के विरोध में नाशिक में “पोलखोल परिषद” का आयोजन किया गया था। परिषद की अध्यक्षता राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अण्णासाहेब कटारे ने की।

अध्यक्षीय भाषण में अण्णासाहेब कटारे ने कहा कि, “उपवर्गीकरण की साजिश इस मनुवादी व्यवस्था की सरकार द्वारा बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से रची गई है। संविधान में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 59 अनुसूचित जाति समूहों के लिए जो ढांचा बनाकर रखा है, उसे सरकार की कोई भी संस्था छेड़ नहीं सकती। अनुसूचित जाति समूह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने का अधिकार केवल देश की सर्वोच्च पंचायत संसद को ही है। फिर भी जानबूझकर ‘सुप्रीम कोर्ट का आदेश है’ कहकर सरकार वर्गीकरण की साजिश कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने उपवर्गीकरण करने का जो आदेश दिया है, उसमें कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि राज्य सरकार को उसे लागू करना ही होगा। लेकिन महाराष्ट्र की जिद्दी सरकार बौद्ध और मातंग समाज में विवाद पैदा कर दंगे भड़काने की साजिश कर रही है। वर्गीकरण करने से किसी भी जाति समूह को लाभ नहीं होगा, बल्कि नुकसान ही होगा।”

इस पोलखोल परिषद में पूरे महाराष्ट्र में उपवर्गीकरण विरोधी पोलखोल परिषदें जिला-स्तर पर आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इस परिषद में मुंबई-कोकण, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र के समस्त आंबेडकरी समाज के नेता, विचारक, साहित्यकार, प्रोफेसर, प्राचार्य, कवि, कानून विशेषज्ञ, गायक, वकील, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता उपस्थित थे।
स्वागत और संचालन आयोजक नारायण गायकवाड, आदेश पगारे इन्होने किया था |
संचालन अविनाश आहेर और सबका आभार राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी के युवा नेता बिपीन कटारे किया.

इस परिषद मे प्रमुख उपस्थित गणमान्य मुंबई मराठी पत्रकार संघ के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर शेजवळ, कोळी आगरी सेना के अध्यक्ष राजाराम पाटील, यूनाइटेड रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानसेन नन्नावरे, भीमराज सेना प्रमुख राजू भाई थाटे, भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष अशोक कांबळे, आंबेडकरी रिपब्लिकन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण बागडे, आरक्षण बचाव समिति महाराष्ट्र अध्यक्ष विलास शेजुळ, वंचित बहुजन आघाडी के प्रवक्ता बाळासाहेब शिंदे, रिपब्लिकन नेता किशोर घाटे, रिपब्लिकन सेना महाराष्ट्र प्रवक्ता अविनाश शिंदे, बी.एस.पी अध्यक्ष अरुण काळे, अभ्यासक डॉ. प्रवीण गांगुर्डे, भारतीय बहुजन सेना अध्यक्ष डॉ. प्रशांत घोडेराव, वरिष्ठ कवि पी. कुमार, पश्चिम महाराष्ट्र प्रदीप कांबळे, वरिष्ठ नेता सतीश डोंगरे, चर्मकार नेता धरम गोविंद, आर.पी.आर गवई अध्यक्ष भारत पुजारी, आंबेडकरी मोर्चा प्रफुल इंगोले, राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी के महाराष्ट्र राज्य जनसंपर्क प्रमुख सचिन नांगरे, राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी के मराठवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष संतोष मोकळे, प्रोफेसर भारत जाधव ठाणे, अखिल भारतीय आदिवासी सेना अध्यक्ष दि. ना. उघाडे, महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गायक संतोष जोंधळे, रिपब्लिकन नेता अविनाश गायकवाड, महिला नेत्री कल्पना दोंदे, माया कांबळे, श्याम वटकर मुंबई, आदर्श सावंत, राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी छत्रपती संभाजी नगर जिला अध्यक्ष संदीप गायकवाड, मजदूर नेता विजय वाहुळे, राजाभाऊ गांगुर्डे, पत्रकार सतीश केदारे, राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी युवा नेता तुषार वाघ, राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी नाशिक युवा जिल्हाध्यक्ष जितू भाऊ बागुल, वाल्मीक खरात, प्रमोद केदारे, रमाबाई दिवेकर, सुनीता गांगुर्डे, चैताली सोनवणे, विजय गायकवाड, शैलेंद्र खंडागळे, दिलीप अहिरे, मजदूर नेता प्रकाश नाना पगारे, समाधान शिंदे, हरी भाऊ अंबापुरे, विजय पगारे, कपिल तेलोरे, अंबादास बावस्कर, बाबासाहेब दिवेकर, सुनील भालेराव, सुनील साळवे, मारुती घोडेराव, एड. पुष्पक जगताप, आतिश भाई कांबळे, भाई गांगुर्डे, कैलास पवार, संजय सानप, कमलबाई चंद्रमोरे, सुरेश दोंदे, कचरू बागुल, नंदू काळे, दर्शन इंगळे, वाल्मीक पठारे, दादासाहेब गांगुर्डे, दादासाहेब शिंदे, नितीन देवरे, बाळासाहेब भोये, उमेश पिंगळे, शैलेश बाविस्कर, सनी माइनकर, संतोष राजगुरू आदि गणमान्य उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments