रिपोर्ट- राजेश कुमार बौद्ध, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ।
===============
फरेंदा 26 जुलाई आरटीआई जागरूकता अभियान के जनक व लोकप्रिय शिक्षक भीमसेन गौतम व कृष्ण कुमार शिक्षक ने आज कंजर बस्ती जंगल जोगियाबारी मे शिक्षा चौपाल लगाकर बच्चों को न केवल शिक्षा के प्रति प्रेरित किया बल्कि शिक्षा अर्जन मे आ रही तरह-तरह की बाधा को भी दूर करने का हर संभव प्रयास किया साथ ही सभी बच्चों से बारी-बारी उनकी समस्या को भी सुना। साथ ही कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को निशुल्क कोचिंग की भी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। साथ ही उनके अभिभावकों से मिलकर बच्चों को हर हाल मे स्कूल भेजने व बच्चों से प्रतिदिन क्लास करवाने की अपील भी किया।
कक्षा 9,10,11,12 के वे बच्चे जो फीस व काफी किताब के अभाव में स्कूल छोड़ दिए थे उन्हें फिर से स्कूल में नामांकन करवा कर उनकी मुकम्मल शिक्षा का इंतजाम करने का भरोसा दिलाया।

