Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंगम नौलखा मंदिर के पास बारिश से मुख्य सड़क जलमग्न, राहगीरों को...

संगम नौलखा मंदिर के पास बारिश से मुख्य सड़क जलमग्न, राहगीरों को भारी परेशानी

मूकनायक/ रिपोर्टर अनिकेत निषाद प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। प्रयागराज में 21 जुलाई 2026 को हुई बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी संगम क्षेत्र स्थित नौलखा मंदिर के पास मुख्य सड़क पर भारी जलभराव हो गया जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा सड़क पर कई जगह पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।

स्थानीय लोगों के अनुसार नौलखा मंदिर के आसपास जलभराव की समस्या नई नहीं है हर वर्ष बारिश के दौरान मुख्य सड़क पानी में डूब जाती है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं कर सका है लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि बारिश के मौसम में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को बार-बार इस परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संगम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस प्रकार का जलभराव प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments