Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedबरलूट में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान, मंत्री ओटाराम देवासी ने...

बरलूट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, मंत्री ओटाराम देवासी ने किया पौधारोपण।

मूकनायक/दिनेश राव/सिरोही/राजस्थान।

बरलूट (सिरोही)। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शनिवार को भगवान महावीर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरलूट में सघन वृक्षारोपण किया गया। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री ओटाराम देवासी और जालौर–सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मंत्री देवासी ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सांसद चौधरी ने अभियान को जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भी पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments