Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedराज्यपाल से चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा की सौजन्य...

राज्यपाल से चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा की सौजन्य भेंट, संत गुरु रविदास जी का तैलचित्र किया भेंट

न्यूज़ छत्तीसगढ़
राज्यपाल से चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा की सौजन्य भेंट, संत गुरु रविदास जी का तैलचित्र किया भेंट
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन (लोकभवन) में छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, रायपुर के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर ध्रुव कुमार मिर्धा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का आकर्षक तैलचित्र भेंट कर उनका सम्मान किया। मुलाकात के दौरान सामाजिक समरसता, समाज के सर्वांगीण विकास तथा चर्म शिल्पकार समुदाय के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस गरिमामयी अवसर पर इंजीनियर विजय मेहरा (प्रदेश अध्यक्ष, सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़), सुश्री कुलेश्वरी बघेल (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़), बुद्धेश्वर सोनवानी (प्रवक्ता, शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ) तथा श ओमप्रकाश मिरी भी उपस्थित रहे।
सौजन्य भेंट का यह अवसर सामाजिक समरसता, गुरु रविदास जी के आदर्शों के प्रति सम्मान तथा समाजहित के विषयों पर सकारात्मक संवाद का प्रतीक रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments