Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedविश्व आदिवासी दिवस 2026 : भिलाई-दुर्ग में 9 अगस्त को निकलेगी संवैधानिक...

विश्व आदिवासी दिवस 2026 : भिलाई-दुर्ग में 9 अगस्त को निकलेगी संवैधानिक एवं सांस्कृतिक जात्रा, दशहरा मैदान रिसाली में होगा महासम्मेलन

विश्व आदिवासी दिवस 2026 : भिलाई-दुर्ग में 9 अगस्त को निकलेगी संवैधानिक एवं सांस्कृतिक जात्रा, दशहरा मैदान रिसाली में होगा महासम्मेलन

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर
भिलाई-दुर्ग, छत्तीसगढ़।

“एक तीर, एक कमान – 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस 2026, सब आदिवासी एक समान” के उद्घोष के साथ आदिवासी मंडल, भिलाई-दुर्ग (पंजीयन क्रमांक 3976/17.10.74) एवं भिलाई-दुर्ग के समस्त आदिवासी सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस संवैधानिक महापर्व के रूप में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त आदिवासी समाज के भाई-बहनों से सपरिवार कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

///कार्यक्रम की रूपरेखा///

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे सेक्टर-1 स्थित बिजली कार्यालय के पास शारदा मंदिर प्रांगण, मुर्गा चौक, भिलाई में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के एकत्रीकरण से होगा। माल्यार्पण के पश्चात सुबह 10:00 बजे संवैधानिक एवं सांस्कृतिक जात्रा (रैली) प्रारंभ होगी।

यह जात्रा शारदा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सिविक सेंटर चौक, रेल चौक एवं डी.पी.एस. चौक होते हुए दशहरा मैदान, रिसाली पहुँचेगी, जहाँ दोपहर 2:00 बजे इसका समापन महासभा में होगा।
महासभा के मुख्य वक्ता इंजी. सतीश पेंद्राम (बिरसा ब्रिग्रेड प्रमुख, नागपुर) होंगे।

दोपहर 2:00 बजे से भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

///आयोजन का उद्देश्य//
.
आयोजकों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 13 सितम्बर 2007 को पारित आदिवासी अधिकार घोषणा-पत्र तथा वर्ष 1994 से प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के निर्णय के अनुरूप यह दिवस आदिवासी समाज के संवैधानिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक अधिकारों के संरक्षण एवं जागरूकता का महापर्व है।

///समाज के लिए अपील//

आयोजन समिति ने समाजजनों से आग्रह किया है कि—
प्रत्येक परिवार न्यूनतम ₹500 सहयोग राशि प्रदान करें।

सभी समाजजन निर्धारित समय पर पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित हों।
अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी अवकाश लेकर कार्यक्रम में भाग लें।

अपने-अपने घरों में धूप-दीप कर इष्टदेव की आराधना करें।

विश्व आदिवासी दिवस की जानकारी प्रत्येक सामाजिक परिवार तक पहुँचाएँ तथा अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए अपने साथ रेनकोट अथवा छाता अवश्य लाएँ।

सहयोग राशि मंडल के QR कोड के माध्यम से भी जमा की जा सकती है।

///आदिवासी मंडल, भिलाई-दुर्ग के प्रमुख पदाधिकारी///

अध्यक्ष – श्री गीता लाल मंडावी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री रामजी ठाकुर
उपाध्यक्ष – श्री शान्तनु मरकाम, श्री लाल सिंह उइके
महासचिव – श्री देवेन्द्र दीवान
सचिव – श्री शोभराय ठाकुर
सहसचिव – श्री वेद प्रकाश मंडावी, श्री सुरेन्द्रनाथ एक्का
कोषाध्यक्ष – श्री भोज ध्रुवे
उपकोषाध्यक्ष – श्री अचल सिंह वामन
.
////महिला प्रकोष्ठ///
.
अध्यक्षा – श्रीमती नमिता ठाकुर
उपाध्यक्ष – श्रीमती खिलेश्वरी धलेन्द्र, श्रीमती अनुसुईया मरकाम
सचिव – श्रीमती कौशिल्या चंद्रवंशी
सहसचिव – श्रीमती मधु प्रभाकर
कोषाध्यक्ष – श्रीमती कुमुद मंडावी
उपकोषाध्यक्ष – श्रीमती गीतांजली जयसिंधु

///युवा प्रकोष्ठ//

अध्यक्ष – श्री भानुप्रताप चुरेन्द्र
उपाध्यक्ष – श्री किसन मरकाम, श्री जितेन्द्र ठाकुर, श्री राजा ठाकुर
सचिव एवं सहसचिव मंडल – सुरेश पारधी, कु. कर्णप्रिया धुवे, कु. वर्षा नुरुटी, कु. दिव्या ध्रुव
मीडिया प्रभारी – आशीष नेताम

////संयोजक मंडल///

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु गठित संयोजक मंडल में श्री पी. के. ठाकुर (GM, BSP), श्री एस. एल. नेगी (AGM, BSP), श्री हरबंश मिरी, श्री एफ. आर. ठाकुर, श्री बी. एस. ठाकुर, श्री बारेलाल चंद्रवंशी, श्री रामसिंग सलामे, श्री हेमंत नेताम, श्रीमती नूतन ध्रुव, श्रीमती सकुन ध्रुव, श्रीमती कान्ति ठाकुर सहित विभिन्न समाजों एवं संगठनों के सैकड़ों वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल
हैं।

////विनीत///

इस आयोजन में गोंड़ समाज, गोंड़वाना समृद्धि समिति, कंवर समाज, हल्बा समाज, उरांव समाज, कंडरा समाज, पारधी समाज सहित विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं समस्त कार्यकारिणी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रही है।
आयोजकों ने समस्त आदिवासी समाज से अधिकाधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर विश्व आदिवासी दिवस को सफल बनाने की अपील की है।

///नारा :///

“गर्व से कहो, हम आदिवासी हैं, भारत के मूल निवासी हैं।”

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments